अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यालय का संचालन इसी सत्र से करने की मांग के लिए आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को को भी नंदिता भट्ट आमरण अनशन पर डटी रहीं। वहीं, 14 वें दिन हरी दत्त फुलारा क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद भी केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय के संचालन की मांग की। यहां विनोद जोशी, उमेश भट्ट, जीवन सिंह बिष्ट, ललित भट्ट, प्रमोद लाल साह, अशोक फुलारा, केएस राणा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...