हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस। एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की महिला लिपिक को निलंबित किया गया है। महिला लिपिक पर यह कार्रवाई शासन स्तर की गई है। महिला बाबू पर हुई इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची हुई है। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक बबिता को एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ की टीम ने बीते 2 फरवरी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। महिला बाबू पर आरोप था कि उनके द्वारा एक युवक से बीफॉर्मा की इंटर्नशिप के लिए सीएचसी अलॉटमेंट के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। युवक द्वारा इसकी शिकायत एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों से की गई थी। जिसके बाद एंटी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.