बरेली, मार्च 20 -- मीरगंज, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने मीरगंज में भाखड़ा नदी के नरखेड़ा सिंधौली घाट पर पुल और पहुंच मार्ग निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किस्त में 158.53 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। बरेली में फरीदपुर में कैलाश नदी एवं नवाबगंज में पनधैली नदी पर भी पुल बनेंगे। इन पुलों के निर्माण के लिए भी बजट जारी किया गया है। मीरगंज तहसील में भाखड़ा नदी के नरखेड़ा सिंधौली घाट पर पुल निर्माण की मांग क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण कई दशकों से कर रहे हैं। पुल निर्माण को नरखेड़ा के ग्रामीणों ने आंदोलन भी किए। विधायक ने कई बार विधानसभा में इस मामले को उठाया। मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री को पत्र लिखे। हिन्दुस्तान ने गत 17 नवंबर के अंक में पुल के भाव में ग्रामीणों को होने वाली दिक्कतों को बोले बरेली में प्रमुखता से उठाया।प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.