लखनऊ, मार्च 21 -- शासन ने प्रदेश में नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक, सीटो यूपी के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश हर्षवर्धन करेंगे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष आईएएस ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए इसे नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। यह टास्क फोर्स प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में कॉर्नियल दान, आई बैंकिंग और कॉर्निया प्रत्यारोपण की व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी। साथ ही हर मेडिकल कॉलेज को प्रत्यारोपण केंद्र के रूप में विकसित करने और नए आई बैंक स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। समिति में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का गुप्ता को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। जीएसवी...