बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में अवैध पेड़ कटान व वन्य जीवों से जुड़ी शिकायतों के बढ़ने को गंभीरता से लेते हुए शासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टोल-फ्री नंबर 1926 जारी किया है। शासन ने वन विभाग को निर्देशित किया गया है कि इस नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिसमें अधिकारियों को कहा गया है कि पेड़ों की अवैध कटान, वन भूमि पर अतिक्रमण, वन्य जीवों के शिकार और तस्करी जैसी गतिविधियों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का सख्त निर्देश जारी हुआ है। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग डॉ. शिरीन ने बताया कि शासन ने अवैध पेड़ कटान व वन्य जीवों से जुड़ी बढ़ती शिकायतों को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसमें आम...