उरई, अप्रैल 24 -- उरई, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर चल रही गेहूं खरीद के दौरान समय से उठान होने की वजह से बाधित हो रही गेहूं खरीद की समस्या खत्म होने वाली है। शासन द्वारा गैर चमकदार एवं बारिश एवं ओलावृष्टि से सिकुड़ चुके गेहूं की भी उठान की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अब एक-दो दिन में इसमें तेजी आने के आसार है और उम्मीद जगी है कि किसानों की गेहूं खरीद सुचारू रूप से हो सकेगी। जनपद में 64 केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है। 21 अप्रैल तक जनपद में एक लाख 33 हजार कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह भी पढ़ें- 16 गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस, जवाब तलब अभी तक 2164 किसानों ने केंद्रों के माध्यम से गेहूं की बिक्री की है और इनको होने वाले 34 करोड़ 84 लाख के भुगतान के सापेक्ष 20 करोड़ 34 लख रुपए का भुगतान भी उनके खाते में हो चुका ...