फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। शासन के लिये किरकिरी बन गई एआरटीओ प्रशासन पुष्पांजलि मित्रा गौतम आखिरकार हटा दी गईं। शासन की कार्रवाई के खिलाफ लगातार कोर्ट के जरिये बहाली पाती रहीं। एआरटीओ को कोर्ट के आदेश पर ही चार्ज छोड़ना पड़ा। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की डबल पीठ ने निलंबन और संबद्धीकरण आदेश को यथावत करते हुए निलंबन रद्द के आदेश को निरस्त कर दिया है। साढ़े तीन साल से अधिक समय तक जिले में एआरटीओ प्रशासन के पद पर तैनात पुष्पांजलि मित्रा गौतम के खिलाफ मौरंग, गिट्टी के अवैध परिवहन के मामले में एसटीएफ ने 12 नवंबर 2025 को लालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद एआरटीओ मेडिकल लीव में चली गई थी। इसके बाद उन्होंने एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से स्टे ले लिया था और फिर से ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद एसटीएफ की रिपोर्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.