मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देर सांय वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उप्र के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल , डीएम उमेश मिश्र एवं सीडीओ कंडराकर कमल किशोर के साथ बैठक की। बैठक में जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया, ताकि धरातल पर विकास कार्य दिखाई दें। उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अफसरों के बीच समन्वय बनाए रखने की भी बात कही। डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे जुड़े। सीएम ने कहा कि जिन विधानसभाओं क्षेत्र में भाजपा या फिर गठबंधन दल में शामिल राजनीतिक दल के विधायक नह...