बरेली, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान यूनियन की जिला उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों के साथ विगत 6 फरवरी को उपमुख्यमंत्री की वार्ता के बाद 55 दिन से जारीआंदोलन को समाप्त कर दिया गया था। वहीं यूनियन पदाधिकारियों की 9 फरवरी को बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता हुई। वार्ता समय में विश्वास दिलाने के बावजूद यूनियन की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी है। वर्ष 2019 से 2023_24 तक की राशि समेत अन्य कार्यक्रमों का भुगतान लटका हुआ है। इसको जारी करने के साथ ही चार सूत्रीय मांगों पर सहमति घोषणा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.