बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं, संवादादता। सेवानिवृत्त के बाद से विशेषज्ञ डाक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहे जिला महिला और जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस का तबादला बरेली कर दिया गया। इस तबादले के बाद स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवाओं पर संकट खड़ा कर दिया है। अब जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पर संकट आ गया है तो वहीं जिला पुरुष अस्पताल में बच्चों के उपचार में परेशानी होगी। बुधवार को शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। चिकित्सा अनुभाग के उप सचिव हरीश कुमार ने आदेश जारी किया है। जिसमें जिला महिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. इंदुकांत वर्मा को बरेली जिला अस्पताल तबादला किया ग या है। वह जुलाई महीने में सेवानिवृत्त हुए थे, इसके बाद से जिला महिला अस्पताल में सोनोलाजिस्ट के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। जि...