भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दी गई। किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जा रहा है। ऐसे में किसान विभागीय अधिकारी-कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। जिनके पास जमीन है, वह फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक का उपयोग करने को किया प्रेरित जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि किसान अपना पंजीयन कराते हुए राजकीय कृषि बीज भंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.