कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। जीएवीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हैलट पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी। शासन की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। छह घंटे तक टीम ने अस्पताल में मौजूद संसाधनों, मेडिकल स्टाफ और तकनीकी तैयारियों की गहनता से जानकारी ली। टीम ने डायलिसिस के बारे में प्रमुखता से विशेषज्ञों से बातचीत की। टीम ने डायलिसिस की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। लखनऊ के केजीएमयू से डॉ. ईश्वरराम दयाल, एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. नारायण प्रसाद और केजीएमयू के डॉ. अभिनव सोनकर की टीम ने ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी से जुड़ी सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों की देखभाल की व्यवस्थाओं को भी परखा। टीम अब इस निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.