मऊ, अप्रैल 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस और अन्य आयोजनों के सम्बंध में आयोजकों से वार्ता कर आयोजन को परंपरागत तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही आयोजन किया जाएगा और कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी। जुलूस में डीजे की आवाज मानक के अनुसार करने व अश्लील गानों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में 48 आंबेडकर मूर्तियां स्थापित हैं। उक्त 48 मूर्ति स्थलों सहित कुल 52 स्थानों पर आंबेडकर जयंती का आयोजन किया जायेगा। आंबेडकर जयंती के दिन कुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.