बिजनौर, सितम्बर 28 -- जनचौपाल आयोजित करके महिला सशक्तिकरण सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर गांव महावतपुर स्थित पवन मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में सेवा पखवाड़ा तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मौजूद समूह की महिलाओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं, किशोरियों तथा बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी जानकारी दी गई। एडीओ (आईएसबी) इकबाल अहमद ने कन्या सुमंगला सुकन्या समृद्धि, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अलावा वृद्धावस्था विधवा तथा दिव्यांग पेंशन सहित शासन द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं थाना प्रभारी सुमित राठी ने महिलाओं को साइबर क्राइम तथा ठगी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.