मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। वित्त आयोग की ओर से मिले धन खर्च नहीं करने वाले जिम्मेदारों पर गाज गिरने वाली है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। ग्राम्य विकास के धन डंप करने वाले पंचायत सचिवों के मार्च माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके तहत 5वें वेतन आयोग के मद से मिले 13,26,4867.1 और 15वें वित्त आयोग के 37,85,0243.1 रुपए का उपयोग नहीं हो पाया है। पंचम वित्त में मूंढापांडे, कुंदरकी और मुरादाबाद ब्लॉक की स्थिति और खराब है। जबकि, 15वें वित्त आयोग के धन खर्च के मामले में ठाकुरद्वारा, मूढापांडे, कुंदरकी, मुरादाबाद और बिलारी भी लाल घेरे में हैं।सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में ...