प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- बाल विकास विभाग के अफसरों के लिए कराए जा रहे वाहन टेंडर में शासन से निर्धारित मानक दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक से शिकायत की गई है। मामले में निदेशक ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से जवाब मांगा है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर 19 वाहनों का एक वर्ष के लिए उचित दर पर संचालन करने का अनुबंध करने के लिए टेंडर अपलोड कराया गया है। जौनपुर के बालवरगंज सुजानगंज निवासी रविन्द्र कुमार सिंह का आरोप है कि टेंडर में शासन से निर्धारित शर्त और मानक दरकिनार कर कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जिसकी शिकायत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक को भेजी है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय मिश्र ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया ...