बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिले में कार्यरत शिक्षण संकुल सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद नए सदस्यों का चयन नियमानुसार न किए जाने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई वर्षों से लंबित चयन प्रक्रिया को तत्काल शासनादेश के अनुसार पूरा कराने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व मंडलीय मंत्री मंगल देव मिश्र ने बीएसए को दिए ज्ञापन में कहा कि शिक्षक संकुल सदस्यों का चयन शासन से निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाना चाहिए। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की तरफ से हर वर्ष न्याय पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच-पांच शिक्षकों की सूची बीईओ को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- शासनादेश के तहत शिक्षक संकुल सदस्यों के चयन की मांग ...