बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था मंडल प्रतिनिधि रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि रिटायर्ड कर्मचारियों के संबंध में प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेशों का पालन कई विभागों की ओर से नहीं किया जा रहा है। पेंशन और अन्य भुगतान के लिए विभाग को प्रेषित फाइल पर अनुचित कार्यवाई व आपत्ति कर रिटायर्ड कर्मियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पेंशनधारकों को बेमतलब कार्यालय व न्यायालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटायर होने वाले कई कर्मचारियों का विदाई कार्यक्रम न कराकर शासन की मंशा व छवि को धूमिल किया जा रहा है। इस परंपरा को तत्काल शुरू कराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंडलायुक्त को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है, उम्मीद है कि इस पर जल्द ही कोई न ...