मेरठ, अप्रैल 8 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्वनी त्यागी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेरठ और बागपत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय कार्यों और जनहित की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। अश्विनी त्यागी ने कहा कि ​शासनादेशों का शत-प्रतिशत पालन हो और विकास कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में आरटीओ की अनुपस्थिति पर उन्होंने सख्त चेतावनी दी।बैठक के दौरान समिति ने नगर निगम, जल जीवन मिशन (क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत), बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा (नामांकन एवं छात्रवृत्ति) और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। सभापति ने निर्देश दिया कि अधिकारी बैठकों में पूरी तैयारी और अद्यतन आंकड़ों के साथ उपस्थित हों। डीएम ड...