उरई, जून 9 -- माधोगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में लेखपालों ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में थाना रामपुरा पहुंचकर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।तहसील माधौगढ़ में तैनात लेखपाल सीमा निषाद वर्तमान में बहराई हल्के की लेखपाल हैं। 8 जून 2026 को वह ग्राम लिटावली में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने गई थीं। जांच में खाद के गड्ढों की भूमि पर चन्द्रपाल सिंह का कब्जा मिला। लेखपाल के कब्जा हटाने को कहने पर आरोपी भड़क गया। यह भी पढ़ें- कब्जा हटाने गई महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर केस आरोप है कि चन्द्रपाल सिंह तथा उसके पुत्र जयवीर सिंह ने लेखपाल के हाथ से ...