शासकीय भवनों और स्कूलों में बिजली कनेक्शन में तेजी लाएं
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शासकीय भवनों, निर्माणाधीन व पूर्ण परियोजनाओं और विद्यालयों में विद्युत संयोजन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि बिजली कनेक्शन के अभाव में किसी भी सरकारी परियोजना का संचालन बाधित नहीं होना चाहिए। इसमें संबंधित विभागों की ओर से लंबित विद्युत कनेक्शन के प्रकरणों और प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागवार परीक्षण कर जहां भी कनेक्शन लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई पूरी की जाए。
विद्युत कार्यों की प्राथमिकता उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में बिजली न होने से भवनों का उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर आपसी समन्वय से तुरंत निस्तारित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.