गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मेरठ रोड स्थित केपीजी फॉर्म में शनिवार को आयोजित शिविर में शाश्वत चिकित्सा पद्धति से 100 लोगों ने उपचार कराया। यह शिविर शाश्वत चिकित्सा के प्रणेता डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में साइटिका, सर्वाइकल, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, माइग्रेन, अर्थराइटिस आदि अन्य रोगों का प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा उपचार किया गया। डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पंचतत्वों के संतुलन से शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखना है। योगाचार्य देवेंद्र हितकारी ने कहा कि यह चिकित्सा शरीर के पांचो तत्वों को संतुलन बनाकर रखती है। इस अवसर पर वीके अग्रवाल, मोहन जोशी, बबीता चौधरी, शैल चौधरी, लीला शर्मा, ममता पुंडीर, रविंद्र चौधरी,सौरभ गर्ग, संजय गर्ग, जयवीर यादव व राजीव मोहन समेत अन्य लोग...