शावक को लेकर पिंजरे के पास से गुजरा तेंदुआ, पंजों के निशान मिले
अमरोहा, जून 16 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर गांव बुढ़नपुर स्थित अहमद ब्रास फैक्ट्री के पास पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने मौके पर बकरी बांधकर पिंजरा लगाया हुआ है। जो अभी तक खाली है। रविवार रात तेंदुआ पिंजरा के पास पहुंचा था। वहां बड़े पंजों के साथ शावक के पंजे के निशान मिले हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगल में जोड़े के साथ शावक भी मौजूद है。
तेंदुए की लगातार मौजूदगी जानकारी के मुताबिक गांव बुढ़नपुर व दीपपुर के जंगल में बीते एक सप्ताह से लगातार तेंदुए को देखा जा रहा है लेकिन उसकी मौजूदगी रविवार रात फिर से साबित हुई है। वन विभाग ने यहां जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। शनिवार रात कुछ शरारती तत्वों ने पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.