बहराइच, अप्रैल 29 -- शिवपुर, संवाददाता। दो शावकों को झाड़ियों में बनी मांद में छिपाकर मादा तेंदुआ रास्ता भटक गई। अब ग्रामीणों के लिए वह मुसीबत बनी हुई है। आठ दिनों में गांव में दो बार धावा बोला है मगर वह अपने शावकों के पास नहीं पहुंच सकी। एक बच्चे को जरूर जख्मी कर दिया था। बुधवार को दो शावक झाड़ियों में देखे। इससे ग्रामीणों में दहशत मची। वनकर्मी पहुंच गए। घटना थाना खैरी घाट के ग्राम पंचायत पिपरिया का मजरा लोधन पुरवा की है। यहां आठ दिन पूर्व दरवाजा बंद कर रहे लकी पुत्र दुर्गेश कुमार पर तेंदुए ने हमला बोल दिया था। एक दूसरी बच्ची ने हाथ पकड़कर बालक को घसीटा तो बच्चा बाल बाल बच गया। तेंदुआ भागा तो वह हैंडपम्प में फंस गया। हालांकि ग्रामीणों के शोरगुल से वह भाग निकला। बच्चे को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां इलाज से वह ठीक होकर घर वापस हो गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.