पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों में रोमांच उस वक्त और बढ़ गया कि जब जंगल के क्षेत्र में एक बाघिन दो शावकों के साथ घूमते हुए वायरल हो गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। यही नहीं एक भालू का भी जंगल में स्वछंद घूमते फिरते वीडियो वायरल हो रहा है। जंगल में रोजाना ही सैलानियों के आने जाने का सिलसिला बना हुआ है। यद्यपि सैलानियों को अब जंगल में मोबाइल आदि लेजाने पर प्रतिबंध है। पर इसके बाद भी जंगल में घूमते फिरते बाघिन का उसके शावकों के साथ आने जाने का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही भालू भी जंगल के क्षेत्र में इत्मीनान से आता जाता दिखाई दे रहा है। पीटीआर के डीएफओ ने बताया कि वीडियो पीटीआर क्षेत्र का ही है। इसमें शावक आपस में उछल कूद कर रहे हैं तो वहीं भालू इत्मीनान से घूम रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.