उन्नाव, अप्रैल 13 -- बांगरमऊ। नगर के संडीला रोड निवासी अभिनेंद्र का जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयन होने से नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेंद्र के घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा है। नगर के संडीला रोड स्थित मिठाई की दुकान चलाने वाले रामस्नेही राठौर के पुत्र अभिनेन्द्र राठौर का जीसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। चयन होने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता ने आवास पर पहुंच कर अभिनेन्द्र को शाल ओढ़ा कर बधाई दी। बाला राव गुप्ता ने कहा कि अभिनेन्द्र ने सेल्फ स्टडी करके अपनी प्रतिभा के दम पर इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। नगर के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस अवसर पर राज कुमार, पारस, राज गुप्ता, अभिषेक, चंकी, गोविन्द, शोभित ने अभिनेन्द्र का माल्यार्पण कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.