गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद स्थित शालीमार सिटी सोसाइटी में करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जर्जर इमारतों की मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कॉमन एरिया समेत टावरों की स्थिति को सुधारा जाएगा। एओए सचिव राजेश झा ने बताया कि करीब पांच वर्षों से लंबित यह कार्य अब शुरू होने से सोसाइटी के 10 हजार से अधिक निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मरम्मत कार्यों में इमारत के ढांचे कि मरम्मत, रंगाई-पुताई समेत अन्य आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। सचिव ने बताया कि लोगों और बिल्डर एमआर प्रोव्यू रियलटेक के बीच सहमति बनने के बाद कॉमन एरिया के मरम्मत कार्य को गति मिलने कि उम्मीद है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इमारत की खराब हालत को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। अब मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.