धनबाद, अप्रैल 23 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार जीतपुर झरिया प्रखंड के तत्वावधान में आगामी 1 मई से शालीमार मैदान में भव्य राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि विराट गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को गायत्री परिवार के गजेन्द्र सिंह, अनिल कपिला, रश्मि कपिला और अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से इस धार्मिक अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी प्रेस से साझा की। महायज्ञ के पहले दिन भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम को आदि शक्ति गायत्री एवं युग संगीत का कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा संपन्न होगा। दूसरे दिन ध्यान साधना, प्रज्ञा योग के साथ 'नारी जागरण एवं युवाओं के कर्तव्य' पर विशेष विचार क्रांति अभियान चलाया जाएगा। तीसरे दिन विभिन्न संस्कारों के साथ शाम को विराट दीप महायज्ञ ...