धनबाद, मई 1 -- शालीमार फुटबॉल मैदान में शुक्रवार से चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ होगा। गायत्री परिवार द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी, जो शालीमार, जियालगोरा और जोड़ापोखर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करेगी। महायज्ञ के लिए मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है और पूरे परिसर को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। संयोजक अरविंद ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जन-जन में नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान लाना है। प्रख्यात विद्वानों द्वारा प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल और चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...