चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में कोरोना काल में बंद किए गए ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18030 शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस 4 से 24 अप्रैल तक वहीं ट्रेन नंबर 18029 मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 6 से 26 अप्रैल 21-21 दिनों के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 12101 मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 4, 6, 10,11, 13, 14, 17,18, 20 और 2 अप्रैल तथा ट्रेन नंबर 12102 शालीमार-मुंबई एक्सप्रेस 6, 8, 9,12, 13, 15,16,19, 20, 22 और 23 अप्रैल को चलेगी। ये 11 फेरे लगाएंगी एवं ये दो जोड़ी ट्रेनों का पुन: परिचालन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...