शालीमार बाग में पूर्व आप विधायक का ठिकाना भी तोड़ दिया गया, 150 ढांचों पर गरजा बुलडोजर
नई दिल्ली, मई 31 -- Shalimar Bagh Demolition Drive: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में रविवार सुबह बुलडोजर एक्शन में 150 से ज्यादा ढांचों को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक का दफ्तर भी तोड़ दिया गया है। देश की राजधानी के अंदर ये तोड़फोड़ अदालती आदेश के बाद हो रही है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे अंजाम दिया गया, ताकि किसी भी तरह के विपरीत परिस्थितियों को संभाला जा सके। सबसे बड़ा सवाल है, आखिर आप के किस विधायक के ठिकाने पर ये तोड़फोड़ हुई है। जानिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। जानकारी के मुताबिक, अतिक्रमण हटाओ अभियान में आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदन कुमारी के दफ्तर को तोड़ दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तड़के भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था के चलते इलाके को एक तरह से किले में बदल दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.