शालीमार पोरबंदर ट्रेन में 21 से लगेगा एलएचबी कोच
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार पोरबंदर एक्सप्रेस में 21 सितंबर से एलएचबी कोच मॉडल का कोच लगेगा। ट्रेन में पहले आईसीएफ मॉडल का 24 कोच लगता था लेकिन एलएचबी मॉडल के मात्र 22 कोच लगेंगे। दो कोच कम होने के बावजूद ट्रेन में ढाई सौ से ज्यादा सीट बढ़ जाएगी क्योंकि एलएचबी मॉडल में स्लीपर और थर्ड एसी कोच में सीट की संख्या बढ़ जाती है। इससे ट्रेन में ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सकेगा। टाटानगर से छपरा, कटिहार और जयनगर की ट्रेन में एलएचबी कोच रेलवे मार्च से लगा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.