शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में युवती ने लगाई फांसी
लखनऊ, जून 11 -- हजरतगंज के शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक युवती ने फांसी लगा ली। बुजुर्ग मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हजरतगंज जॉपलिंग रोड स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट मकान नंबर एसी 01 निवासी मनोज शुक्ला की बुजुर्ग पत्नी प्रियंका शुक्ला रहती हैं। पति बच्चे बाहर रहते हैं। बुजुर्ग प्रियंका के घर पर माल के अकबरपुर बाजार निवासी हरिराम की बेटी प्रिया (19) रहती थी। प्रिया घर पर रहकर प्रियंका की देखरेख करने के साथ घरेलू काम करती थी। उसका सर्वेंट क्वार्टर अलग बना हुआ था। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को पुलिस को प्रिया के फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवती बुजुर्ग प्रियंका के कमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.