शालीमार गार्डन में अतिक्रमण पर कार्रवाई
गाज़ियाबाद, जून 23 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीआई संजय त्यागी ने टीम के साथ शालीमार कट से शिव चौक मंदिर तक फुटपाथ और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लगाए गए सामान और बाधाओं को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया। स्थानीय निवासी जुगल किशोर ने बताया की अतिक्रमण पर कार्रवाई से जाम की समस्या से निजात मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.