शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में गेट पर बैठ सफर कर रहा यात्री गिरा, मौत
चक्रधरपुर, जून 4 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर में शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत हो गयी। आशंका जताई जा रही है कि वह दरवाजे के पास बैठा था, तभी झपकी आने से नीचे गिर पड़ा और मौत हो गयी। घटना बुधवार सुबह लगभग सवा छह बजे की है। शव स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से कुछ दूरी पर पोल संख्या 672/32 के पास से बरामद हुआ। जीआरपी उसकी पहचान में जुटी है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर तथा कुछ नकद रुपये बरामद हुए हैं। जीआरपी बरामद मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- कैफियत एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, पहचान नहीं हो सकी हादसे के कारण राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.