जमशेदपुर, अगस्त 30 -- टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 29 अगस्त से 4 सितंबर तक दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने अधिक वेटिंग को देखते हुए ट्रेन में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच लगाने का आदेश दिया है, ताकि मुंबई मार्ग पर भीड़ के बावजूद यात्रियों को राहत मिले। वेटिंग के आधार पर रांची, संतरागाछी, राउरकेला और हावड़ा से चलने वाली अन्य चार ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण को 5 ट्रेनों में लगेंगे अस्थायी अतिरिक्त कोच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...