चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 18030/18029 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ को देखते हुये अतिरिक्त स्लीपर और एसी थ्री कोच लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सके। ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी थ्री एवं एक स्लीपर कोच अस्थायी रूप से लगाया जायेगा। इस ट्रेन में 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 01, 02, 03 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार 30 व 31 मार्च तथा 01, 02, 03, 04, 05 अप्रैल 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...