शालीमार-उदयपुर सोमवार को भी चलेगी
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली शालीमार उदयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अब सोमवार को भी चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। रेलवे बोर्ड से कुछ दिनों पूर्व शालीमार उदयपुर ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन चलने का आदेश हुआ था। पहले ट्रेन शालीमार से रविवार को रवाना होती थी लेकिन अब सोमवार को भी खुलेगी।सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन के सप्ताह में 2 दिन होने से राजस्थान झारखंड बंगाल एवं मध्य प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर तक चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.