धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने विभिन्न शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया। धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार का तबादला करते हुए डायट हजारीबाग प्राचार्य बनाया गया है। वहीं धनबाद की नई डीएसई शालिनी डुंगडुंग बनी हैं। शालिनी आरईओ मनोहरपुर पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर पदस्थापित थीं। हजारीबाग क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का भी तबादला हुआ है। कुमारी नीलम को डीईओ हजारीबाग बनाते हुए क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। प्रवीण रंजन क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक हजारीबाग को डीईओ बोकारो बनाया गया है। दिनेश कुमार मिश्रा डीईओ चतरा को प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट गोविंदपुर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- दीप्ति कुमारी डीईओ एवं सुर...