आरा, फरवरी 2 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ राज के निर्देश पर ट्विनिंग ऑफ स्कूल के तहत सोमवार को शालिग्राम हरगौरी हाई स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं के दल सहित कई शिक्षकों ने सोना भूपति कुंअर हाई स्कूल बड़ागांव का भ्रमण किया। इसके पूर्व भ्रमण दल को चिलहर हाई स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर अशोक कुमार राय ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। छात्र - छात्राओं व शिक्षकों के पहुंचे दल का सोना भूपति कुंअर हाई स्कूल बड़गांव के प्रभारी हेडमास्टर सुजीत कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों स्कूलों के शिक्षक आपस में स्कूल की आधारभूत संरचना, पठन-पाठन, पुस्तकालय, साफ-सफाई, उन्नयन कक्षा, प्रयोगशाला और खेल सुविधाओं का अवलोकन किया और अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही दोनों विद्यालयों के बच्चों ने आपस में अपने-अपने स्कूल में चल रहे पठन-पाठन, पाठ्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.