घाटशिला, फरवरी 10 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत शालदोहा गांव में तीन हाथियों की झुंड ने खेतों में घुसकर किसानों की धान का बिछड़ा को बर्बाद कर दिया।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह झुंड जंगल के पास स्थित श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में पूरी धान के बिछड़े को रौंद दीया। पिछले दिनों धान पकते ही हाथियों की झुंड ने आकर पके हुए धान खा गए थे जिससे किसानों को आर्थिक समस्या झेलनी पड़ी थी। अब गरमा धान की खेती के लिए किसानों ने धान के बिछड़े तैयार कर चुके थे परंतु हाथियों की झुंड ने इसे भी बर्बाद कर दिया। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा...