जयपुर, दिसम्बर 29 -- कप्तान शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में सोमवार को जयपुर में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शार्दुल ने सुबह में तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पांच ओवर के अंदर छत्तीसगढ़ का स्कोर चार विकेट पर 10 रन कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने 13 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान अमनदीप खरे (63) और अजय मंडल (46) के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी के बावजूद छत्तीसगढ़ की टीम शुरुआती झटकों से कभी नहीं उबरी। टीम 38.1 ओवर में 142 रन पर आउट हो गयी। यह भी पढ़ें- LIVE: दिल्ली का स्कोर 200 के पार, पंत हुए आउट; पंजाब को पटकने की ओर उत्तराखंड शार्दुल ने खेल के शुरुआती आधे घंटे में छत्तीसगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.