शार्ट सर्किट से हाईवे पर धू-धूकर जला ट्रक
रायबरेली, मई 14 -- अमावां,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के छजलापुर गांव के पास मंगलवार देर रात अचानक ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता कि हाईवे पर बीच सड़क ट्रक धूं-धूकर जलने लगा। चालक व क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक गया था। बीते मंगलवार देर रात कबरई बांदा से गिट्टी लेकर फैजाबाद जा रहे एक ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पलक झपकते ही ट्रक हाईवे पर धूं-धूकर जलने लगा। ट्रक चालक ने बीच सड़क ट्रक खड़ा करके उतरकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर धू-धूकर जलने लगा गिट्टी लदा ट्रक गनीमत रही की समय रहते ट्रक के चालक ने गाड़ी खड़ी कर ली और बड़ा हादसा टल गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.