मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- गांव कासमपुर खोला में घर में अचानक हुए शार्ट सर्किट से एक शिक्षक दम्पति के घर में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। कासमपुरखोला निवासी अमित पुत्र मनोज व उसकी पत्नी रीतू राय गांव के ही कृषक शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल में अध्यापक है । अमित व उनकी पत्नी रीतू दोनों मंगलवार की सुबह स्कूल गए थे । घर पर कोई नहीं था , इस बीच अचानक घर शार्ट सर्किट से घर में भयंकर आग लग गई ।आग ने घर के दो कमरे में रखे घरेलू सामान को चपेट में लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें देखकर मौहल्ले वालों ने शोर मचाया और शिक्षक अमित को आग लगने की सूचना दी। पीड़ित शिक्षक दम्पति दौड़कर घर पंहुचा और दरवाजे खोले ,आग लगने से आस पड़ोस में हड़कम्प मच गया।आग से कमरों में रखा ला...