जौनपुर, अप्रैल 1 -- जफराबाद। क्षेत्र के जैतपुर गांव में मंगलवार देर शाम बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से चार रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। एक मड़हे में बंधी चार बकरियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी जोखई चौहान के मड़हे में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास के दूसरे मड़हे को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां बंधी चार बकरियां जल गईं। आग तेजी से फैलती हुई विकराल हो गई और जोखई के भाई बलवंत चौहान बीडीसी के दो मड़हे तथा पड़ोसी धर्मेंद्र चौहान का एक मड़हा भी जलकर राख हो गया। आग लगने से तीनों परिवारों का पूरा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जायसवाल मौके पर पहुंचे और लेखपाल को घटना ...