चंदौली, मार्च 31 -- चहनियां। क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार को शार्ट सर्किट से लगी आग से श्यामलाल यादव के 15 बिस्वा गेहूं की फसल खाक हो गई। परासी गांव निवासी श्यामलाल यादव गांव के ही रामअवध यादव का खेत अधिया पर लेकर गेहूं बोए थे। वही आग लगने पर आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। ग्रामीणों ने पीड़ित को जिला प्रशासन से मुआवजा देनेकी अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...