शार्ट सर्किट से लगी आग में 30 बिस्वा गेहूं की फसल राख
मऊ, अप्रैल 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के बसारतपुर गांव में बुधवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 30 बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेखपाल राजेश कुमार यादव के अनुसार, इस घटना में गांव के दो किसानों शिव शंकर यादव और कांता यादव का लगभग 25 बिस्वा गेहूं का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे यह आग लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.