देवरिया, अप्रैल 10 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसका गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान जलकर राख हो गया। आगजनी के कारण करीब पचास हजार से अधिक का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।डिम्पल सिंह अपने गांव में ही बेकरी सहित कोल्ड ड्रिन्क आदि का दुकान चलाते हैं। वह बुधवार की रात की रात दुकानबंद कर घर सोने चले गए। सुबह उठे तो आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। दुकान में रखा फ्रिज, कोल्ड ड्रिन्क, बिस्किट, नमकीन आदि जलकर राख हो गया। जिससे करीब पचास हजार की दुकान जलकर राख हो गया। डिम्पल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.