गंगापार, मार्च 14 -- बारा में शनिवार दोपहर शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लग गई। इसमें लाखों रुपए के कपड़े आदि जल कर खाक हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बारा खास में राजेश कुमार केसरवानी की कपड़े की दुकान है। शनिवार को वह ग्राहकों के साथ बातचीत कर रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई ।आग की लपटों को देख कर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने में कामयाब हो गए किन्तु लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह संयोग ही था कि आग पर समय रहते काबू हो गया था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.