मऊ, अप्रैल 30 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत हरदसपुर गांव में बुधवार की देर शाम आठ बजे शार्ट सर्किट से बुद्विराम के घर में आग लग गई। अगलगी में एक बाइक जल गई। वहीं दो मवेशियों की भी मौत हो गई। अग्नि शमन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग काफी विकराल थी। लेकिन पास-पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.